वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद् (सी.एस.आई.आर.) का घटक हिमालय जैवसंपदा प्रौद्योगिकी संस्थान भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य के हिमालय की भव्य हिमयुक्त धौलाधार पर्वतमाला की गोद में बसे पालमपुर नगर में स्थित है।
लक्ष्य
औद्योगिक, सामाजिक और पर्यावरण लाभ के लिए पश्चिमी हिमालय क्षेत्र की आर्थिक महत्व की जैवसंपदा पर अनुसंधान एवं विकास सेवाओं द्वारा मूल्यवर्धित पौधों, उत्पादों व प्रक्रियाओं का विकास करने के लिए आईएचबीटी प्रतिबद्व है। |